ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शपथ ग्रहण के बाद आया अखिलेश का पहला बयान, बधाई के साथ BJP पर कसा ऐसा तंज

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में नई सरकार ने शपथ ली और इस शपथ ग्रहण समारोह में तमाम विपक्षी नेताओं को बुलावा भेजा गया. लेकिन कोई शामिल नहीं हुआ. हालांकि इसके बाद सपा प्रमुख और करहल से विधायक अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने इस बार भी क्रेडिट लेने का काम जारी रखा. अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने नई सरकार पर तंज कसा.

नई सरकार पर कसा तंज

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है. शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए.’

योगी की भव्य शपथ!

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अपने 52 मंत्रियों के साथ शाम 4 बजे करीब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ली. इस शपथ ग्रहण का कार्यक्रम काफी भव्य रखा गया था. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम केंद्रीय मंत्री लखनऊ पहुंचे.

अखिलेश के शासनकाल में ही बना था इकाना

गौरतलब है कि इस स्टेडियम का निर्माण अखिलेश यादव के कार्यकाल में ही हुआ था. बाहर से मुगल आर्किटेक्चर वाला और अंदर से खेलों के लिए सभी सुविधाओं से ये स्टेडियम लैस है. साल 2018 में योगी सरकार ने इस स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया था. यहां पर अभी एक टी 20 मैच भी आयोजित किया जा चुका है. इस स्टेडियम की क्षमता 50 हजार के करीब बताई गई है. लेकिन क्रिकेट का ये स्टेडियम अब योगी के दूसरे कार्यकाल का साक्षी भी बन गया है.

Scroll to Top