ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी 2.0 में ‘नारी शक्ति, यूपी सरकार में मंत्री बनने वाली 5 महिलाएं

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज फिर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. योगी के साथ ही 52 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. इन 52 मंत्रियों में 5 महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि इस वक्त UP में राज्यपाल भी महिला ही हैं, जो कि आनंदीबेन पटेल हैं. आइए जानें उन महिलाओं के बार में जिन पर योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया है.

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में आगरा ग्रामीण क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाकर पार्टी ने दलित और महिला दोनों को एक साथ साधने की पहल की है. वो पहले उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. बेबी रानी राज्य बाल आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं. वो जाटव समाज से आती हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वो मायावती के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद विधान सभा सीट से रजनी तिवारी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर विधायक बनी हैं. इसके पहले रजनी तिवारी ने 2017 में  बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आसिफ खां को हराया था. रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी बिलग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे. उनके निधन के बाद उपचुनाव में रजनी तिवारी इस सीट पर विधायक चुनी गईं. रजनी तिवारी इस बार चौथी बार विधायक बनीं हैं.

विजय लक्ष्मी गौतम योगी सरकार में राज्यमंत्री बनी हैं. विजय लक्ष्मी गौतम सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. 1992 से राजनीति शुरू करने वाली विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रही हैं. इसके अलावा भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं.

 

Scroll to Top