ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार की सख्ती: सीतापुर एनकाउंटर में तीन दुर्दांत अपराधी अरेस्ट

सीतापुर (मानवीय सोच) योगी सरकार के शपथ के साथ यूपी में अपराधियों पर नकेल कसना शुरू हो गया है। सीतापुर में क्राइम ब्रांच और थाना रामपुर कला पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के दुर्दांत अपराधी है। पुलिस मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए हैं।

बताते हैं कि पकड़ते समय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। ऐसे में पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके चार अन्य साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ में लूट कर गोली मारने वाले गैंग के चार बदमाशों को पुलिस  पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। शेष फरार चल रहे तीन आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में आ ग‌ए है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्राइम ब्रांच टीम और थाना रामपुर कला पुलिस ने संयुक्त रूप से चौधरी स्टेडियम बहद गांव कदुनी में घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही लुटेरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया । जिसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की । पुलिस द्वारा की ओर से। हुई फायरिंग में तीनों घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।

तीन कट्टे और नौ कारतूस नगदी बरामद: बदमाशों की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से तीन देशी कट्टे 315 बोर व 9 अदत जिंदा कारतूस 28000 रुपए नगद वादी के आधार कार्ड , परिचय पत्र व एक बैग और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई हैं। एसपी द्वारा सभी अपराधियों पर पच्चीस, पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

क‌ई वारदातों से उठेगा पर्दा: अपर पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया दबोचे गए अंतर्जनपदीय  बदमाश दुर्दांत॑ किस्म के अपराधी है। इन लोगों ने सीतापुर, लखनऊ समेत अन्य जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया है। आज यह लोग फिर सीतापुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस को जैसे ही भनक लगी इन्हें दबोच लिया गया । पूछताछ की जा रही है। क‌ई घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।  जिसमें बबलू कुमार , गोपाल उर्फ ओबिन्दर पुत्र गण प्रेम पाल सिंह निवासी गांव सपहा  भापुर मजरा धर्म पुर पिढरिया थाना अल्हागज , शाहजहांपुर और रवि मिश्रा पुत्र धर्मपाल निवासी गांव हडहा थाना पाली जनपद हरदोई बैंक मित्र के साथ हुई घटना के मास्टरमाइंड थे

Scroll to Top