ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ले सकती है 1 हजार करोड़ का लोन

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली यूनिवर्सिटी  जल्द ही अपने 100वें साल में प्रवेश करने जा रही है, जिसके जश्न की शुरुआत मई महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी. मगर आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी जल्द ही एक हजार करोड़ रुपये का लोन  ले सकती है.

काफी पुरानी है डीयू की बिल्डिंग

दरअसल डीयू की मौजूदा इमारत काफी ज्यादा पुरानी हो चुकी है. इन इमारतों को फिर से सुधारने के साथ-साथ नई बिल्डिंग बनाने के लिए उच्च शिक्षा अनुदान एजेंसी (HEFA) से 1 हजार करोड़ से ज्यादा का लोन लेने पर विचार कर रही है.

नहीं हुई है इमारतों की मरम्मत

डीयू के मुताबिक, पिछले कई सालों से इसकी इमारतों की मरम्मत नहीं हो पाई है. यहां तक कि क्लासेज के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है. इसके साथ ही कुछ नई बिल्डिंग भी बनाने की जरूरत है.

नए प्रोजक्ट शुरू करने पर है विचार

इन सबके अलावा डीयू और भी कई नई निर्माण परियोजनाओं को भी शुरू करने पर विचार रहा है. जहां एक तरफ कॉमर्स फैकल्टी की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 195 करोड़ रुपये की मांग वहीं दूसरी तरफ गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए 143 करोड़ रुपये की मांग की जा सकती है.

डीयू स्टूडेंट्स की जरूरतों को समझते हुए सूरजमल विहार और रोशनपुरा में भी शैक्षणिक भवनों के निर्माण पर भी विचार कर रहा है. आपको बता दें कि लीगल काउंसिल की तरफ से इस प्रस्ताव के पास किए जाने पर डीयू को इस निर्माण कार्य के लिए तकरीबन 1075 करोड़ रुपये का लोन HEFA की तरफ से मुहैया कराया जाएगा.

Scroll to Top