ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘बिम्सटेक’ के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को 7 देशों के ‘बिम्सटेक’  समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा होने की उम्मीद है.

श्रीलंका करेगा मेजबानी

इस बार श्रीलंका अध्यक्ष के रूप में ‘बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल’ (बिम्सटेक) सम्मेलन की मेजबानी करेगा.  बिम्सटेक में भारत  के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार , थाईलैंड  नेपाल और भूटान  शामिल हैं.

डिजिटल माध्यम से आयोजन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. यह शिखर सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित होगा और बिम्सटेक का वर्तमान अध्यक्ष श्रीलंका इसकी मेजबानी करेगा.

29 मार्च को विदेश मंत्रियों की बैठक

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिस्मटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 28 मार्च को होगी और 29 मार्च को समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 मार्च से 30 मार्च के बीच श्रीलंका का दौरा करेंगे और वह बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे.

कहानियों के लिए पोर्टल की शुरुआत

वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से जुड़ी प्रेरक कहानियों को एक साथ पेश करने के लिए एक पोर्टल ‘मोदी स्टोरी डॉट इन’ का शुभारंभ किया गया है. पीएम मोदी के दशकों लंबे जीवन सफर में उनके संपर्क में आये लोगों के अनुभवों के आधार पर इन कहानियों को तैयार किया गया है. पोर्टल के मुताबिक, मोदी स्टोरी (Modi Story) पोर्टल की घोषणा एक स्वयंसेवी पहल है, जिसके तहत नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी रोचक कहानियों को एक साथ लाया जाएगा.

Scroll to Top