ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8वीं की छात्रा से मां के 60 साल के प्रेमी ने किया रेप

भोपाल (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां 8वीं की छात्रा के साथ उसकी मां के 60 साल के प्रेमी ने रेप कर दिया. इस बात की जानकारी मासूम ने मां को भी दी लेकिन उसने प्रेमी को डांटने की जगह बेटी को ही चुप करा दिया. ऐसे में छात्रा ने अपनी स्कूल टीचर से ये बात शेयर की.

कई बार किया गया रेप 

दरअसल, गोविंदपुरा इलाके में रहने वाली 8वीं की छात्रा के साथ एक बार नहीं, बल्कि कई बार रेप किया गया. घर पर आरोपी की निगाहों से बचने के लिए वह मां के साथ अस्पताल जाने लगी. इस बीच अस्पताल के हाउस कीपर ने भी उसके साथ रेप कर दिया.

मां ने चुप रहने की दी सलाह 

छात्रा ने ये बात अपनी मां को भी बताई लेकिन मां ने उसे चुप करा दिया. जब सगी मां ने भी उसका कोई सपोर्ट नहीं किया तो वह गुमसुम रहने लगी. अब उसे लगने लगा कि यही उसकी नियति है.

महिला टीचर को सुनाई आपबीती 

कुछ समय बाद छात्रा ने ये बात स्कूल की महिला टीचर को आपबीती बताई. टीचर ने छात्रा को दिलासा दी और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने छात्रा की पूरी बात को सुना और फिर बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया.

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट 

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की. गोविंदपुरा और हबीबगंज पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

Scroll to Top