ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दानिश आजाद, जो योगी सरकार 2.0 में बने एकमात्र मुस्लिम मंत्री

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी सरकार 2.0 का गठन हो चुका है. कल लखनऊ में 52 मंत्रियों ने शपथ ली. सीएम योगी के नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह दी गई है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में सभी जातियों को साधने की भी कोशिश की गई है. नए मंत्रियों में केवल एक मुस्लिम चेहरे को शामिल किया है. ये नाम है दानिश आजाद अंसारी  का. आइए बताते हैं दानिश अंसारी कौन हैं और बीजेपी ने उन्हें मंत्री क्यों बनाया है.

कौन हैं दानिश आजाद अंसारी?

2022 में विधान सभा चुनाव से पहले दानिश आजाद को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया था. दानिश आजाद बलिया के रहने वाले हैं और उनकी पढ़ाई लखनऊ से हुई है. 32 साल के दानिश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से साल 2006 में बी. कॉम पूरा किया था. फिर मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. दानिश साल 2011 में एबीवीपी से जुड़े थे. दानिश खासतौर पर मुस्लिम युवाओं के बीच बीजेपी की विचारधारा और नीतियों को निर्भीकता से ले जाते हैं और माहौल बनाते हैं.

बीजेपी ने दिया बड़ा इनाम

इसके अलावा 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो एक साल बाद ही दानिश आजाद अंसारी को भाजपा ने बड़ा इनाम दिया. उनको 2018 में फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी का सदस्य बनाया गया. इसके बाद में उन्हें उर्दू भाषा समिति का सदस्य बना दिया गया. ये एक तरह से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद होता है. यूपी चुनाव 2022 से ठीक पहले अक्टूबर 2021 में दानिश को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी. उनको भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिल गई.

मोहसिन रजा की मिल सकती है जगह

बता दें कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मोहसिन रजा एकमात्र मुस्लिम चेहरे थे, जिन्हें मंत्री बनाया गया था. लेकिन इस बार मोहसिन रजा योगी मंत्रिमंडल में नहीं हैं. पिछली सरकार में मोहसिन रजा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और राज्य के हज राज्य मंत्री थे. बताया जा रहा है कि दानिश आजाद को अल्पसंख्यक विभाग दिया जा सकता है.

 

Scroll to Top