ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2 साल बाद फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

(मानवीय सोच) कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बंद रही अमरनाथ यात्रा इस साल फिर से शुरू हो रही है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड  ने रविवार को यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी.

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

बोर्ड के मुताबिक इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन तक जारी रहेगी. यह यात्रा 43 दिनों की होगी. इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इस यात्रा के लिए अगले महीने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो सकता है.

श्री अमरनाथ गुफा का दर्शन करते हैं लोग

बता दें कि श्री अमरनाथ गुफा  कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में हैं. मान्यता है कि वहां पर भगवान शिव  ने माता पार्वती को अमर होने की रहस्यकथा सुनाई थी. जिसे वहां गुफा में मौजूद 2 कबूतरों ने सुन लिया था. बर्फ से लदी पहाड़ों की चोटी पर बनी एक गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों लोग वहां पहुंचते रहे हैं.

कोरोना की वजह से 2 साल से बंद थी यात्रा

कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से यह यात्रा बंद थी. अब महामारी के केस काफी कम होने के बाद लोग इस यात्रा के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड  ने रविवार को इस यात्रा की तारीखों की घोषणा कर बाबा के भक्तों को खुश होने का मौका दे दिया.

पहलगाम और बालटाल से होती है चढ़ाई

देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा  की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है. एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है. यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों निशाने पर रही है. जिसके चलते यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को व्यापक तैयारियां करनी पड़ती है.

फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी

इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो. यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनेस मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है. इस सर्टिफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती.

Scroll to Top