ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से यहां CNG सस्ती हो जाएगी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बढ़ती महंगाई के बीच मुंबई वालों 1 अप्रैल से बड़ी राहत मिलने वाली है। महाराष्ट्र में 1 अप्रैल से सीएनजी सस्ती  हो जाएगी। दरअसल,  महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर वैट की दरों में भारी कटौती करने का निर्णय किया है।

अभी 13.5 प्रतिशत वैट 
बता दें कि महाराष्ट्र में अभी सीएनजी पर अभी 13.5 प्रतिशत वैट लगता है, जिसे महाराष्ट्र सरकार 1 अप्रैल से घटाकर 3 प्रतिशत कर रही है। गौरतलब है कि 11 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करते हुए महाराष्ट्र के वित्तमंत्री अजीत पवार ने इस बारे में ऐलान किया था।

वर्तमान में क्या है रेट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के एरिया में महानगर गैस सीएनजी गैस की सप्लाई करती है। मुंबई में अभी सीएनजी का रेट 66 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि पीएनजी का रेट 39.50 रुपये प्रति मानक घन मीटर (scm) है।

दिल्ली में सीएनजी की कीमत में हाल ही में 50 पैसे का इजाफा किया गया है। दिल्ली में सीएनजी के दाम अब 57.51 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1 रुपये बढ़ गई है। एनसीआर में ग्राहकों को 59.58 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिल रहा है।

Scroll to Top