ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार 2.0 बनी र‍िश्‍वतखोरों की दुश्‍मन

मेरठ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 रिश्वतखोरी के मामले में और भी ज्यादा सख्त हो गई है. इसका पहला उदाहरण मेरठ में देखने को मिला है जहां रिश्वतखोरी के मामले में शिकायत होने पर तत्काल कार्रवाई की गई और 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. वहीं पीड़िता की मानें तो सीएम ने उनकी शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया और इसका न‍िपटारा भी किया जिसके लिए उन्होंने ‘थैंक्यू सीएम’ कहा.

प्रवक्ता पद पर अपॉइंटमेंट देने मांगी जा रही थी र‍िश्‍वत 

मामला मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज का है जहां प्रवक्ता पद पर अपॉइंटमेंट देने के लिए महिला प्रवक्ता को पिछले 4 महीने से चक्कर कटवाए जा रहे थे. इतना ही नहीं ज्‍वॉइनिंग के नाम पर उससे 3 महीने के वेतन के बराबर रिश्वत भी मांगी गई.

3 लोगों पर हुई एफआईआर 

जब महिला प्रवक्ता हताश हो गई तो उसने सीएम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जहां से रिश्वतखोरी के मामले में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किये गए.

केस दर्ज कर शुरू हुई जांच 

कमिश्नर और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में थाना लाल कुर्ती में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अब आरोपि‍यों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

मुख्‍यमंत्री सीएम योगी को बोला ‘थैंक यू सीएम’

वहीं महिला प्रवक्ता को तत्काल ज्‍वॉइनिंग करवाई गई और अब वह कॉलेज में अपने काम को अच्‍छी तरह से निभा रही हैं. मीडिया ने जब पीड़ित संगीता सोलंकी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर उन्हें पहले से भरोसा था और समस्या का तत्काल न‍िपटारा किया गया जिसके लिए उन्होंने सीएम को ‘थैंक यू’ भी कहा.

Scroll to Top