ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मह‍िला स्‍टॉफ से कतरा रहे यूपी के मंत्री

नई द‍िल्‍ली  (मानवीय सोच) यूपी की योगी सरकार में जो मंत्री शाम‍िल हुए हैं, वह मंत्री मह‍िला स्‍टॉफ को अपने यहां लेने से बच रहे हैं. उसके ल‍िए मंत्री अजीब से तर्क दे रहे हैं. दरअसल, यूपी सरकार की ओर से मंत्रियों के साथ महिला कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की तैयारी की गई थी लेक‍िन बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया.

इस वजह से पुरुष कर्मचारी बन रहे पसंद 

योगी सरकार के मंत्री इसका कारण पुरुष कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखने में आसानी बता रहे हैं. वहीं लंबे काम के घंटे के बीच सामंजस्य बढ़ाना और लगातार यात्राओं में आसानी बताया जा रहा है.

मह‍िला कर्मचार‍ियों से संबंध‍ित आदेश ल‍िया वापस 

इस बात से सहमत होकर यूपी सरकार की ओर से मंत्रियों के साथ महिला कर्मचारियों को भी लगाए जाने का जो आदेश जारी किया गया था, वह अब वापस ले लिया गया है.

पुराने स्टाफ को ही तैनात करने की मांग 

योगी सरकार में नए मंत्री बने मंत्रियों ने सचिवालय प्रशासन से महिला स्‍टॉफ के स्थान पर पुरुष स्‍टॉफ को नियुक्त करने की मांग की. सचिवालय के प्रशासनिक विभाग को ये र‍िक्‍वेस्‍ट की गई है. वहीं, दोबारा चुनाव जीतकर फिर मंत्री बनने वालों में से ज्यादातर ने अपने पुराने स्टाफ को ही तैनात करने की मांग की है.

मह‍िला कर्मचार‍ियों ने भी जताई थी आपत्‍त‍ि 

इस मामले में मंत्रियों के यहां पर प्रतिनियुक्ति मामले में कुछ महिला कर्मचारियों ने भी आपत्ति जताई थी. महिला कर्मचारियों को मंत्री के यहां काम करने में चुनौतियां अधिक थी. इसमें काम के घंटे अधिक होना, लगातार शहर से बाहर की यात्रा और लोगों के साथ डील करना प्रमुख रहा है. इसको देखते हुए सरकार की ओर से महिला कर्मचारियों को मंत्री के यहां काम करने से छूट दे दी गई है.

 

Scroll to Top