ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

IIT के वैज्ञानिक ने किया ये दावा , आ सकती है कोरोना की चौथी लहर

कानपुर (मानवीय सोच) कोरोना वायरस का म्यूटेंट अगर बदलता है तो देश में चौथी लहर आने की संभावना हो सकती है। हालांकि यह लहर भी तीसरी लहर की तरह कम घातक और उससे भी कमजोर होने की संभावना है। यह दावा किया है आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने। उन्होंने कहा कि देश में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है, जो इस संक्रमण से सुरक्षा करती है। कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना बहुत कम है।

आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोरोना का सटीक आकलन करते रहे हैं। पहली, दूसरी व तीसरी लहर में उनके आकलन काफी हद तक सही साबित हुए। चौथी लहर को लेकर जहां पूरी दुनिया फिर दहशत में हैं, इसके बीच प्रो. अग्रवाल का जो दावा है, वह देश के लोगों के लिए राहत भरा है। उनके मुताबिक म्यूटेंट बदलने पर चौथी लहर आती है तो वह कम घातक होगी और जल्दी समाप्त हो जाएगी। वैक्सीन से जनरेट इम्युनिटी लड़ने की क्षमता विकसित कर रही है तो नेचुरल इम्युनिटी को वायरस बाईपास करने में बहुत हद तक सफल नहीं हो रहा है।

इसी कारण, तीसरी लहर में ओमीक्रोन देश में सिर्फ 11 फीसदी लोगों को ही संक्रमित कर पाया था। प्रो. अग्रवाल ने 15 से अधिक देशों में फैले कोरोना संक्रमण पर अध्ययन किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही इन देशों में भी संक्रमण का पीक व उतार रहा था। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अब भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

 

Scroll to Top