ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीजीआई में 774 पदों पर होंगी भर्तियां, सरकार ने मंजूर किया प्रस्ताव

कानपुर (मानवीय सोच) नई सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। बीते साल से लटके प्रस्ताव को शासन ने मंजूर करते हुए गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में 774 पदों पर भर्तियों की अनुमति दे दी है। नेशनल मेडिकल कमीशन की मंजूरी के बाद डीजीएमई कार्यालय ने पहले चरण में संघ लोक सेवा आयोग को 88 डीएम और एमसीएच डॉक्टरों को भर्ती करने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि एक महीने में भर्तियां शुरू हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में पीजीआई का निर्माण पूरा हो चुका है। आधुनिक मशीनों और उपकरणों का ट्रायल भी शुरू हो गया है। उद्घाटन से पहले डॉक्टरों की नियुक्तियों की कवायद को तेज कर दी गई है। शासन से प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद एनएमसी ने भी डीजीएमई को भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की भी सहमति दे दी है। पीजीआई का 200 करोड़ से निर्माण किया गया है और यहां पर ज्यादातर वह विभाग खोले जा रहे हैं, जो अभी तक मेडिकल कॉलेज में नहीं रहे हैं। प्राचार्य प्रो. संजय काला ने भी उम्मीद जताई है कि आने वाले महीनों में डॉक्टरों के आने से पीजीआई अपने स्वरूप में आ जाएगा।

Scroll to Top