ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रीलंका के ‘संकटमोचक’ बनेंगे पीएम मोदी, 19 हजार करोड़ रुपये की भेजी मदद

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका  के लिए भारत  संकटमोचक बनकर सामने आया है. श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले  ने बताया कि भारत इस साल जनवरी से अब तक श्रीलंका को 250 करोड़ डॉलर यानी करीब 19 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेज चुका है. उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका की मदद के लिए मुस्तैदी से खड़ा हुआ है.

चार बार पहुंचा चुका है पेट्रोलियम

बता दें कि बीते शनिवार को ही भारत ने आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका  की जरूरतों की पूर्ति के लिए भारत से 40 हजार मीट्रिक टन डीजल की एक खेप श्रीलंका पहुंचाई. भारत की ओर से इस तरह की यह चौथी मदद है. गोपाल बागले ने बताया कि इन चार खेपों में 150,000 मीट्रिक टन से ज्यादा जेट फ्यूल, डीजल और पेट्रोल श्रीलंका पहुंचाया गया है.

1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन की घोषणा

बता दें कि भारत ने श्रीलंका को 1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन यानी ऋण सहायता देने पर सहमति जताई है. इससे श्रीलंका को अनिवार्य वस्तुओं की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी. भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है. ऐसे में भारत से चावल की खेप श्रीलंका पहुंचने के बाद वहां चावल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है जो बीते एक साल में दोगुना बढ़ चुकी हैं. आर्थिक संकट को दूर करने के लिए श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भी चर्चा कर रहा है.

श्रीलंका में लगा है देशव्यापी कर्फ्यू

इस बीच लंदन  के मौलिक अधिकारों की मानिटरिंग करने वाले एमनेस्टी वाचडाग ने श्रीलंकाई सरकार को चेताया कि जनता की सुरक्षा के नाम पर देश में इमरजेंसी की घोषणा मानवीय अधिकारों के उल्लंघन का बहाना नहीं बनना चाहिए. बताते चलें कि श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू का ऐलान किया गया है जो शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा. श्रीलंका में गंभीर बिजली संकट के साथ महंगाई चरम पर है.

आर्थिक संकट से गुजर रहा है श्रीलंका 

श्रीलंका फिलहाल इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, आवश्यक वस्तुओं की कम आपूर्ति और बिजली की लंबी कटौती के कारण श्रीलंका में अशांति पैदा हो गई है

Scroll to Top