ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू नव वर्ष पर रैली निकालने पर पथराव, 42 लोग घायल

करौली  (मानवीय सोच)  राजस्थान  के करौली  जिले में शनिवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से गुजर रही बाइक रैली पर पथराव करने और आगजनी की घटना के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं.

करौली में लगा कर्फ्यू

करौली के प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में दो अप्रैल से तीन अप्रैल की मध्य रात्रि तक इंटरनेट सेवाएं निंलबित कर दी गई हैं. वहीं पुलिस मुख्यालय (HQ) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक भरतलाल मीणा, जयपुर उपमहानिरीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल प्रकाश और जयपुर (दक्षिण) के उपायुक्त मृदुल कछावा को भेजा गया है.

‘हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में’

अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि अब तक उपद्रव में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि करीब 600 अतिरिक्त पुलिस बल को करौली रवाना किया गया है. घुमरिया ने कहा, ‘करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है और अधिकारियों को उपद्रवियों को किसी सूरत में नहीं बख्शने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. शहर के एसपी को 100 फीसदी कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिये गए है.’ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान में पूरी तरह स्थिति नियंत्रण में है, कुछ दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुई थीं, उनपर भी नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है.

 

Scroll to Top