ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखनाथ मंदिर हमला: यूपी सरकार ने ATS को सौंपी जांच

लखनऊ (मानवीय सोच) गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम पीएसी जवानों पर हमले के पीछे आतंकी साजिश भी हो सकती है। यूपी पुलिस का कहना है कि घटना के टेरर लिंक से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच यूपी सरकार ने घटना की जांच को एटीएस के हवाले कर दिया है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज शाम गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

मुंबई से इंजनीयरिंग कर चुके आरोपी मुर्तजा ने सीएम योगी के मठ के बाहर सुरक्षा में तैनात जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस दौरान वह धार्मिक नारे भी लगा रहा था। धारदार हथियार चलाते हुए उसने मंदिर के अंदर भी घुसने की कोशिश की। एएनआई से बात करते हुए अडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सोमवार को कहा, ”एक व्यक्ति ने जबरल मंदिर परिसर में घुसने की कोशिश की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान अहमद मुर्तजा अब्बासी के रूप में हुई है, जो गोरखपुर का रहने वाला है।

एडीजी ने आगे कहा, ”केस को एडीएस को ट्रांसफर कर दिया गया है और हम टेरर एंगल से इनकार नहीं कर सकते हैं। घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।” गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने कहा, ”आरोपी ने धार्मिक नारा लगाते हुए जबरन गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।” डाटा ने कहा कि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 301 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने घटना का संज्ञान लिया है।

Scroll to Top