ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘बाहुबली 3’ को लेकर आ गई ये बड़ी खबर

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा रही है। फिल्म को दर्शकों को बेहिसाब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म एक के बाद एक नए कीर्तिमान रचती चली जा रही है। इसी बीच राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। ‘बाहुबली 2’ के बाद अब ‘बाहुबली-3’ को लेकर आई इस खबर को सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

बाहुबली-3 को लेकर प्रोड्यूसर ने कही ये बात
RRR के प्रमोशन के दौरान एस.एस.राजामौली ने बाहुबली-3 को लेकर हिंट दिया था और अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली के प्रोड्यूसर प्रसाद देवीनेनी ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। प्रसाद ने कहा, ‘उनका कहने का मतलब था कि बाहुबली वर्ल्ड में उतना स्कोप है कि एक और कहानी सुनाई जा सकती है। कहानी की दुनिया वही रहेगी और किरदार तो लार्जर दैन लाइफ हैं।’

जाहिर तौर पर हम इस पर काम करेंगे
प्रसाद ने फिल्म को लेकर कहा, ‘लेकिन हम अभी तुरंत इसे शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि अभी उनके पास कई सारी जिम्मेदारियां हैं। उसके बाद हम इसके बारे में सोचेंगे। जाहिर तौर पर एक पॉइंट पर हम इसे बनाएंगे, लेकिन अगर चीजें ठीक रहीं तो। हालांकि अभी इसे लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है।’ यानि प्रसाद के बयान के बाद कहा जा सकता है कि मेकर्स बाहुबली-3 को लेकर काफी सीरियस हैं और देर सबेर इस पर काम शुरू किया ही जाएगा।

सलमान भी करेंगे राजामौली के साथ काम
तो एस.एस. राजामौली के बाद अब प्रसाद के बयान के बाद माना जा सकता है कि बाहुबली फैंस को निराश होने की जरा भी जरूरत नहीं है। मेकर्स आज नहीं तो कल बाहुबली-3 पर काम शुरू कर देंगे। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान ने भी राजामौली के साथ एक फिल्म को लेकर हिंट दिया था। हालांकि उस बारे में भी अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है।

 

Scroll to Top