जेईई मेन 2022 की तारीखों में बदलाव

 (मानवीय सोच) जेईई मेन एग्जाम की तारीखों में एनटीए  ने बदलाव किया है. पहले ये परीक्षा 21 अप्रैल से होने वाली थी. अब इस तारीख को बढ़ा दिया गया है. दरअसल इस परीक्षा की तारीख को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. दरअसल छात्रों की मांग थी कि परीक्षा अप्रैल के बाद आयोजित की जाए. वहीं परीक्षा में बैठने के लिए उन्हें 2 की जगह 4 मौके दिए जाएं.

नई तारीख का ऐलान

नई तारीखों के अनुसार सेशन 1 की परीक्षा अब 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27,28 और 29 जून 2022 आयोजित की जाएगी. वहीं सेशन 2 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी. वहीं छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वो एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in या जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को समय-समय पर विजिट करते रहें.

सोशल मीडिया पर चलाई गई थी मुहिम

इस परीक्षा को स्थगित कराने के लिए छात्र कई दिनों से #JEEStudentsWantJustice के साथ ट्वीट कर रहे थे. परीक्षा स्थगित कराने के पीछे छात्रों का कहना था कि जेईई मेन की परीक्षा 21 अप्रैल, 24, 25, 29 और 1 मई, 4 मई और 24 से 29 मई तक आयोजित की जाएगी और उसी बीच बोर्ड की भी परीक्षाएं हैं. इस स्थिति में वो दोनों परेशान थे कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें या जेईई मेन की.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *