ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BSF ने नाकाम की बड़ी साजिश

श्रीनगर  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर (J&K) में पाकिस्तान  की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. बीएसएफ  ने अपने विशेष तलाशी अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अखनूर सेक्टर के परगवाल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. बीएसएफ के अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी.

बीएसएफ प्रवक्ता का बयान

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘ तलाशी अभियान अखनूर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के आगे शुरू किया गया था. हमें पाकिस्तान आधारित तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि वो भारतीय क्षेत्र में हथियारों की तस्करी करने की फिराक में हैं. सुबह जीरो लाइन की तलाशी के दौरान बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने एक बैग बरामद किया. इस तरह जवानों ने एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया.’

इतने हथियार बरामद

अपनी ड्यूटी में मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने एक एके 47 राइफल, एके 47 के 20 राउंड, दो राइफल मैगजीन, दो इटली निर्मित पिस्टल, 40 राउंड पिस्टल और चार पिस्टल मैगजीन बरामद की हैं.  बीएसएफ के डीआईजी/पीएसओ, एस के सिंह ने कहा कि बीएसएफ की इस कार्रवाई से एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि बीएसएफ हर समय हाई अलर्ट पर रहती है. हम अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

Scroll to Top