ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर में मुर्तजा के आतंक के बाद नेपाल सीमा पर मिले 2 संदिग्‍ध

महराजगंज (मानवीय सोच) गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी जवानों पर हमला कर आतंक फैलाने वाले मुर्तजा के टेरर कनेक्‍शन की तहकीकात अभी जारी है। इस बीच गुरुवार को गोरखपुर से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित एक गेस्‍ट हाउस से फर्जी आईडी और अन्‍य दस्‍तावेजों के साथ दो संदिग्‍ध पकड़े गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के पास से वाराणसी के नंबर की एक एसयूवी गाड़ी और एयरगन भी मिली है

महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्‍ता ने बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर हमले के मामले में भारत-नेपाल सीमा पर खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है। इसी दौरान नौतनवा कस्‍बे के एक गेस्‍ट हाउस से ये दोनों पकड़े गए। आईबी, एसआईओ ओर एलआईओ की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों में से एक का नाम राहिल परवेज तो दूसरे का कृष्‍णा प्रसाद बताया जा रहा है।

मोबाइल से पाक कनेक्‍शन के सुराग
सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्‍ध के मोबाइल में पाकिस्‍तान के कुछ नंबर भी मिले हैं। पुलिस उनके नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाने और जांच-पड़ताल में जुटी है। दूसरे संदिग्‍ध के मोबाइल से भी पिछले कई दिनों से नेपाल में बातचीत हो रही थी। खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के फर्जी आईडी के साथ यहां आने का आखिर मकसद क्‍या है?

Scroll to Top