पत्रकार को भ्रष्टाचार के बारे में लिखना पड़ा महंगा, पुलिस ने बुरी तरह से पीटा

ओडिशा (मानवीय सोच)  बालासोर में एक पत्रकार को नीलगिरी पुलिस थाना क्षेत्र के भ्रष्टाचार के बारे में लिखने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बालासोर में एक पत्रकार लोकनाथ दलेई को कथित तौर पर जिले के नीलगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के संबंध में समाचार प्रकाशित करने की ऐसी सजा मिली जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। पहले पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा फिर एक पैर जंजीर से बांध दिया। मामला सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस थाने बुलाकर बुरी तरह से पीटा
दलाई का कहना है कि उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया था। यहां उनका मोबाइल छीन लिया गया और प्रभारी निरीक्षक द्रौपदी दास ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। जब वह पिटाई से बेहोश हो गए, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर को जंजीर से बांध दिया।

ओडिशा मानवाधिकार आयोग (OHRC) ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। ओएचआरसी ने बालासोर पूर्व रेंज के आईजी को 15 दिनों के भीतर मामले में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *