ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हजरतगंज चौराहा स्थित इंडियन बैंक में लगी

लखनऊ (मानवीय सोच) हजरतगंज चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक के पिछले हिस्से में द्वितीय तल पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें निकले लगीं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बैंक में रखे आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए।

हजरतगंज चौराहे पर इंडियन बैंक के पिछले हिस्से पर द्वितीय तल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत, सीएफओ विजय कुमार सिंह व अन्य दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग पास में ही  स्थित ट्रांसफार्मर में भी लग गई।

आनन फानन बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। दस्तावेज जल रहे थे। इस कारण धुआं पूरे परिसर में फैल गया। अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। प्रवेश का गलियारा काफी संकरा था इसलिए दमकल कर्मियों को भी अंदर दाखिल होने में मुश्किल हुई।

दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। संभवत: आग शार्टसर्किट से लगी है। बाहर लगा ट्रांसफार्मर भी जल रहा था।

Scroll to Top