ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नाम बदलकर 26 साल से फरीदाबाद में रह रहा था नक्सली

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  दिल्ली पुलिस  की क्राइम ब्रांच ने इंडियन पीपुल्स फ्रंट (माले) के एक नक्सली नेता को गिरफ्तार किया है. वह नेता दुनिया की नजरों में मर चुका था. लेकिन दिल्ली के पास फरीदाबाद में अपनी लाइफ जी रहा था.

दिल्ली में पकड़ा गया फरार नक्सली

क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि कई दिनों से पुलिस टीम को नक्सली नेता के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी. इसके बाद एसीपी अभिनेन्द्र जैन के नेतृव में इंस्पेक्टर एनके लंबा की टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपी किशुन पंडित  को दिल्ली के पुल प्रहलादपुर से गिरफ्तार कर लिया. जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस को बरगलाने के लिए अपना फर्जी पहचान पत्र दिखाया और खुद को सोलेन्द्र पंडित बताने लगा. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया.

1996 में पुलिस पर कर दिया था हमला

आरोपी नक्सली नेता किशुन पंडित  ने पुलिस को जो कहानी बताई, वह पूरी तरह फिल्मी थी. किशुन पंडित के अनुसार, 1996 में उसके सीनियर नक्सली नेता देविंदर सिंह की अज्ञात लोगों ने बिहार के पुनपुन इलाके में हत्या कर दी थी तो पुलिस देविंदर सिंह का शव अपने साथ ले गई थी. ये बात किशुन पंडित को नागवार गुजरी और उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला बोला दिया. इसके हमले के बाद नक्सली अपने कमांडर के शव को साथ ले गए थे.

हमले के बाद फरार हो गया था आरोपी

इस अटैक में पुलिस के एक जवान की मौत हो गई थी और 3 घायल हुए थे. हमलावर जाते-जाते पुलिस की राइफल और 40 कारतूस भी अपने साथ लूट ले गए थे. इस मामले के बाद बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने इस मामले में 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि नक्सली नेता किशुन पंडित समेत 4 आरोपी फरार चल रहे थे. उसके बाद से अब जाकर आरोपी किशुन पंडित दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है.

नाम बदलकर फरीदाबाद में रह रहा था 

सूत्रों से पता चला है कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए योजना बनाई थी. इसने अपने परिवार के साथ मिलकर खुद की मौत की साजिश रची. बिहार में एक रेल दुर्घटना के दौरान कई लोगों की मौत हुई थी. जिसमे एक शव को परिवार ने किशुन पंडित (Kishun Pandit) की बॉडी बताया और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद किशुन पंडित फरीदाबाद में आकर रहने लगा.

 

Scroll to Top