ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  हिमाचल विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी  को बड़ा झटका लगा है. आप के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है. AAP के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर समेत कई नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके दी जानकारी

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे. आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए. आप सभी का बीजेपी परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है.

‘हिमाचल में दोहराई जाएगी यूपी जैसी जीत’

उन्होंने आगे लिखा कि आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं.

हिमाचल दौरे पर हैं बीजेपी अध्यक्ष

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वो कई संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने शुक्रवार को कहा कि पांच राज्यों में हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद नड्डा का यह पहला राज्य दौरा होगा. बीजेपी ने इन विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में जीत दर्ज की थी. नड्डा इस दौरान 25 से अधिक स्थानों का दौरा करेंगे और जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. उनके गृह राज्य में उन्हें सम्मानित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

Scroll to Top