ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा सांसद जया बच्चन के खिलाफ कोर्ट का एक्शन

भोपाल (मानवीय सोच) मध्यप्रदेश  की एक जिला अदालत ने जया बच्चन को एक जमीन सौदे के मुद्दे पर नोटिस जारी किया है. भोपाल जिला अदालत ने 7 अप्रैल को नोटिस जारी किया था और उन्हें 30 अप्रैल तक जवाब देने के लिए अदालत में पेश होने को कहा गया है. पूर्व बीजेपी विधायक जितेंद्र डागा के बेटे अनुज डागा द्वारा समाजवादी पार्टी के सांसद बच्चन के खिलाफ दायर एक आपराधिक मामले के आधार पर नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन पर भुगतान का एक हिस्सा प्राप्त करने के बाद भी भूमि बिक्री सौदा रद्द करने का आरोप लगाया गया है.

जमीन खरीदने का है मामला

डागा के वकील एनोश जॉर्ज कार्लो ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिकायत में जया बच्चन पर सहमत राशि से अधिक कीमत की मांग करने का आरोप लगाया गया है. कार्लो के मुताबिक, डागा ने जया बच्चन को एक करोड़ रुपये एडवांस देकर जमीन खरीदने का समझौता किया था.

‘तय राशि से ज्यादा की डिमांड की’

कार्लो के अनुसार, ‘राशि जया बच्चन के खाते में जमा की गई थी. हालांकि, कुछ दिनों के बाद, पैसा अनुज डागा के खाते में वापस कर दिया गया था. बाद में, उन्होंने बातचीत की गई राशि से अधिक कीमत की मांग की.’

भोपाल सेवनिया गौर में है विवादित जमीन 

कार्लो ने दावा किया कि बच्चन के पास भोपाल जिले के सेवनिया गौर में 5 एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने करीब 12 साल पहले खरीदा था. वकील ने कहा कि उसने राजेश हृषिकेश यादव को जमीन बेचने के लिए अधिकृत किया था.

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

डागा के वकील ने कहा, ‘अदालत ने विचार के लिए मुकदमा स्वीकार कर लिया है और एक नोटिस जारी किया गया है. अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी. जया बच्चन को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.’

Scroll to Top