ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वेटरनेरी विश्वविद्यालय में छात्रों ने छीली घास, दो अप्रैल से कर रहे हड़ताल

मथुरा  (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय के छात्रों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कैंपस में घास छीनकर अनूठे अंदाज में विरोध जताया। बता दें कि वेटरनेरी छात्र दो अप्रैल से इंटर्नशिप राशि बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।

15 साल से नहीं बढ़ी इंटर्नशिप राशि

मथुरा स्थित प्रदेश की एकमात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के रूप में सिर्फ चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। उनका कहना है कि देश की अन्य वेटरनेरी विश्वविद्यालय में यह राशि इससे कई गुना ज्यादा है। यहां तक कि एमबीबीएस छात्रों को 22 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय में पिछले 15 साल से इंटर्नशिप राशि नहीं बढ़ाए गई है।

दो अप्रैल से हैं हड़ताल पर

इंटर्नशिप राशि बढ़ाने के लिए दो अप्रैल को सभी छात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। जिसके बाद वाइस चांसलर डॉ. जीके सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि वह शासन स्तर तब उनकी बातचीत पुन: करेंगे। वाइस चांसलर के द्वारा शासन को इस संबंध में अवगत भी कराया गया है।

छात्रों का कहना है कि जब तक शासन स्तर से उनकी इंटर्नशिप राशि बढ़ाए जाने की मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में घास छीलकर विरोध जताया।

Scroll to Top