ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में राम मंदिर की स्थापना से तनाव

हैदराबाद  (मानवीय सोच) यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में पत्थरों के ढांचे के बीच राम मंदिर बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राम नवमी के दिन उस जगह पर भगवान राम की फोटो रख उसे राम मंदिर घोषित कर दिया जिसका यूनिवर्सिटी के कई छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये यूनिवर्सिटी का भगवाकरण करने की कोशिश है। अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ASA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पर यूनिवर्सिटी के गैर हिंदू छात्रों को मंदिर के जरिए बिना वजह भड़काने का आरोप लगाया है। वहीं एबीवीपी की तरफ से भी इस मामले पर बयान आया है। ABVP ने आधिकारिक तौर पर इस मामले से खुद को दूर रखते हुए कहा है कि ये छात्रों की अपनी धार्मिक आजादी है।

छात्रों ने स्थापित की भगवान राम की मूर्ति

जानकारी के मुताबिक रविवार को रामनवमी के दिन मौजूद हॉस्टल एफ और चीफ वार्डन ऑफिस के पास मौजूद चट्टान के पास छात्रों ने भगवा रंग से उस जगह को रंग दिया और वहीं पेड़ के पास भगवान राम की फोटो स्थापित कर दी और कुछ भगवा रंग के झंडे गाड़ दिए। उस चट्टान पर कुछ छात्रों ने ओम और स्वास्तिक के निशान भी बना दिए। राम नवमी के दिन छात्रों ने यहीं बैठकर पूजा की और उस जगह को राम मंदिर के तौर पर स्थापित कर दिया।

प्रशासन से मंदिर हटाने की मांग

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद स्टूडेंट यूनियन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा है कि वो यूनिवर्सिटी के भीतर किसी भी तरह के स्थाई धार्मिक प्रतीक को बनाने के खिलाफ आदेश जारी करें। यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के प्रेसिडेंट अभिषेक नंदन ने कहा कि- हमने अपनी आपत्ति यूनिवर्सिटी प्रशासन और वाइस चांसलर को दर्ज करा दी है। हमने उनसे अपील की है कि वो उस जगह पर फोटो हटाकर व्हाइट वॉश करा दें। हालांकि दो दिन बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
़यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता प्रोफेसर कंचन मलिक ने इस मामले में कहा है जब प्रशासन की तरफ से हमें इस मामले पर नोटिस मिलेगा तब हम कार्रवाई करेंगे।

 

Scroll to Top