मुंबई (मानवीय सोच) महाराष्ट्र की मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है. राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से महाराष्ट्र सरकार को तीन मई तक की दी गई चेतावनी पर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार का बयान सामने आया है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
गंभीरता से विचार करे सरकार: पवार
इस मामले को लेकर पवार ने कहा है कि राज्य सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. हालांकि ये समय महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने का है लेकिन इस पर कोई आवाज नहीं उठा रहा है.
कांग्रेस के बिना तीसरे मोर्चे का गठन संभव नहीं
मुंबई में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ये भी कहा कि केंद्र में बीजेपी के खिलाफ तीसरे मोर्चे का गठन कांग्रेस के बिना हो जाए ये फिलहाल संभव नहीं है.
