ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिख समुदाय के लोगों पर 10 दिन में दूसरा हमला

न्यूयॉर्क  (मानवीय सोच) अमेरिका  में हेट क्राइम  के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारतवंशी और दक्षिण एशियाई लोग अमेरिका में सबसे प्रभावशाली प्रवासी समूह हैं. इसके बावजूद इस समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन पर हाल ही में हुई फायरिंग की वारदात के बीच इसी शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले सिख युवकों पर हमला किया गया.

10 दिन में दो हमले

ताजा मामले की बात करें तो न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स (Richmond Hills) इलाके में दो सिख युवकों को निशाना बनाया गया. जानकारी के मुताबिक दोनों सुबह की सैर पर निकले थे तभी अचानक उन पर हमला कर दिया गया.

आपको बता दें कि बीते 10 दिन पहले इसी इलाके में सिख समुदाय पर हमला हुआ था. ताजा मामला सामने आने के बाद बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा  ने इन हमलों की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

पिछले साल 2021 में आए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में हेट क्राइम के करीब 4500 से ज्यादा मामले सामने आए थे. जिसमे सबसे ज्यादा मामले मौखिक उत्पीड़न (63.7%) के थे. वहीं 16.5% केस एशियाई मूल के लोगों की अनदेखी करने और 13.7% मामलों में पीड़ितों पर शारीरिक हमले किए गए थे. इस साल भी दुर्भाग्य से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

दुनिया के कई देशों में हेट क्राइम के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले टोरंटो में गाजियाबाद निवासी कार्तिक वासुदेव की गोलीबारी में मौत के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान रिचर्ड जोनाथन एडविन के रूप में की है.

 

Scroll to Top