ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार का किसानों को तोहफा

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  अगले 100 दिनों में 1 लाख 71 हजार हेक्टेयर जमीन को खेती योग्य बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों  को फायदा होगा. इससे खेती के लायक जमीन का क्षेत्रफल बढ़ने की उम्मीद है.

योजना में आएगा इतना खर्च

भूमि सुधार के लिए चलाई जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत आगामी 100 दिनों में 477 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख 71 हजार हेक्टेयर जमीन को खेती के लायक बनाया जाएगा. वहीं इस योजना में पिछले पांच साल में 1,41,840 हेक्टेयर जमीन उपजाऊ कृषि योग्य जमीन में बदल गई है. इस योजना में लगभग 291 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत, केंद्र द्वारा संवर्धित मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति योजना को उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में लागू किया जाएगा, जिसके लिए ब्लॉक स्तर पर 500 से 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्लस्टर का गठन होगा. यह योजना खरीफ 2022 से शुरू की जाएगी और इस पर 82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

पराली प्रबंधन में यूपी ने किया कैसा काम?

इसके अलावा बुंदेलखंड के सभी जिलों में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है और मई में राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. पराली प्रबंधन के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में उल्लेखनीय काम किया गया है. किसानों को इससे राहत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए.

पिछले पांच साल में प्रति लाख हेक्टेयर धान क्षेत्रफल में पराली जलाने की औसत घटनाओं की संख्या उत्तर प्रदेश में मात्र 71 और यूपी-एनसीआर क्षेत्र में 132 दर्ज की गईं. इसकी तुलना में पंजाब में यह संख्या 2264 और हरियाणा में 452 थी. राज्य में पराली को गौशालाओं में चारे के रूप में आपूर्ति किए जाने के लिए पराली दो, खाद लो अभियान भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है.

Scroll to Top