ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व क्रिकेटर का बड़ा ऐलान

(मानवीय सोच) पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह  ने नेक पहल की है. उन्होंने ऐलान किया है कि अपनी राज्य सभा सदस्य के तौर पर मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों के लिए दान करेंगे.

राष्ट्र की बेहतरी मकसद

इसको लेकर हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अपनी सैलरी शिक्षा और किसानों की बेटियों के कल्याण के लिए दान करेंगे. उन्होंने लिखा कि राज्य सभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपनी सैलरी का योगदान देना चाहता हूं. मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए राजनीति में शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा, जो मैं कर सकता हूं\

उठे थे सवाल

बता दें कि हरभजन सिंह को पंजाब  से आम आदमी पार्टी  के राज्य सभा सदस्य के तौर पर चुना गया तो काफी सवाल उठे थे. उनके लिए कहा गया था कि उन्होंने खुलकर किसानों का समर्थन नहीं किया.

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास

हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया था. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस (congress) या फिर बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

23 साल खेली क्रिकेट

हरभजन सिंह का क्रिकेट का 23 साल का करियर रहा है. वह दुनिया के काफी अच्छे स्पिनर में गिने जाते हैं. उन्होंने 2011 के विश्व कप में 9 विकेट हासिल किए थे और 2007 टी-20 विश्व कप में 7 विकेट लिए.

Scroll to Top