चलते ऑटो में महिला से गैगरेंप

नोएडा (मानवीय सोच)  अलीगढ़  जा रही 30 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है. पुलिस  ने बताया कि जब गुरुवार देर शाम महिला यहां उत्तर प्रदेश रोडवेज बस स्टैंड से लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रही थी तभी अकराबाद थाना इलाके में यह वारदात हुई.

किराए पर बुक किया था ऑटो

पीड़ित महिला की शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद महिला ने अपने गांव जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया जिसके ड्राइवर ने उसी तरफ जाने के लिए एक और यात्री को बैठा लिया.

शहर के बाहरी इलाके को पार करने के बाद किया गैंगरेप

शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि ऑटो के शहर के बाहरी इलाके को पार करने के बाद ड्राइवर, उसके साथी और अन्य यात्री ने महिला को लूट लिया और उसका गैंगरेप किया. इसके बाद महिला को सड़क के किनारे फेंक दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार की सुबह तड़के कुछ लोगों की मदद से पीड़िता थाने पहुंची. पुलिस ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने कहा कि महिला का पति नोएडा में काम करता है और वह नोएडा से अकेले अलीगढ़ जा रही थी. एसपी (ग्रामीण) शुभम पटेल ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *