ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनिया का पहला हनुमान चालीसा स्तंभ, राजस्थान के राज्यपाल ने वृंदावन बालाजी देवस्थान का किया लोकार्पण

मथुरा (मानवीय सोच) वृंदावन बालाजी देवस्थान मंदिर में संकटमोचक हनुमानजी के साथ उनके पांच भाई मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान विराजित होंगे। इनका वर्णन ब्रह्मांड पुराण में है।

हनुमान जन्मोत्सव पर तीर्थनगरी में शनिवार को श्री वृंदावन बालाजी देवस्थान मंदिर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल ने मंदिर का उद्घाटन किया। श्री वृंदावन बालाजी मंदिर के संस्थापक ने बताया कि बालाजी देवस्थान एकमात्र ऐसा धर्मस्थल है, जहां हनुमानजी की जन्मकुंडली स्थापित की गई है। इस अनूठे मंदिर में हनुमान जी अपने पांच भाइयों के साथ भक्तों को दर्शन देंगे।

अटल्ला चुंगी स्थित वृंदावन बालाजी देवस्थान के संस्थापक डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक के अनुसार हनुमानजी की साधना को लेकर दिव्य विशेषताओं से सुसज्जित मंदिर में दुनिया का पहला हनुमान चालीसा स्तंभ भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित है। जिसकी परिक्रमा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। वृंदावन बालाजी देवस्थान ऐसा मात्र एक केंद्र है, जहां हनुमानजी की जन्मकुंडली स्थापित की गई है। वहीं दूसरी ओर हनुमान यंत्र भक्तों के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है।

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर का उद्घाटन किया। इसके साथ हनुमान चालीसा स्तंभ का भी लोकार्पण किया गया। तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह में हर दिन सुबह और शाम धार्मिक आयोजन हुए। वृंदावन बालाजी देवस्थान मंदिर में संकटमोचक हनुमानजी के साथ उनके पांच भाई मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान विराजित होंगे। इनका वर्णन ब्रह्मांड पुराण में है।

 

Scroll to Top