ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा, असलम और शाजिद समेत इन लोगों को पुलिस ने दबोचा, देखें 14 आरोपियों की लिस्ट

दिल्ली (मानवीय सोच)  जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बहस के बाद हिंसा भड़काने वाले अंसार और गोली चलाने वाले असलम समेत सभी 14 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के ही रहने वाले हैं।

पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से बाकी अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगने समेत कुल 9 लोग घायल हो गए थे।

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा) और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तथा एफआईआर दर्ज की गई थी।

डीसीपी के मुताबिक, हिंसा में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ पुलिसकर्मी व एक आम नागरिक शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है।

जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में 14 गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

1. जाहिद (22 साल) S/O अल्फाजुद्दीन
2. अंसार  (35 साल) S/O अलाउद्दीन
3. शहजाद (33 साल) S/O अली अकबर
4. मुक्तयार अली (28 साल) S/O समाबुल
5. मोहम्मद अली (22 साल) S/O शेख हसन
6. आमिर (22 साल) S/O फजलुर्रहमान
7. अक्शर (26 साल) S/O शेख समाउल
8. नूर आलम (28 साल) S/O होशियार रहमान
9. मोहम्मद असलम उर्फ खोदू (22 साल) S/O समाउल
10. जाकिर (22 साल) S/O शेख रफीक
11. अकरम  (22 साल) S/O मोहम्मद शकील
12. इम्तियाज (29 साल) S/O मोहम्मद इसराइल
13. मोहम्मद अली उर्फ जसमुद्दीन (27 साल) S/O इसराफिल
14. अहीर (35 साल) S/O हनीफ खान

जहांगीरपुरी क्षेत्र में फिलहाल हालात सामान्य हैं। रविवार सुबह से ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद है और हालात पर नजर रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है।

पुलिस अराजकता फैलाने में शामिल लोगों की पहचान के लिए ड्रोन और फेस-रिकग्निशन सॉफ्टवेयर (चेहरों की पहचान करने वाली तकनीक) की मदद ली जा रही है। इसके अलावा, घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तथा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुए फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए राजधानी के बाकी सभी 14 पुलिस जिलों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और प्रौद्योगिकी के जरिये निगरानी की जा रही है।

Scroll to Top