ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मरीज से बदसलूकी पर सख्त हुए मंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ  (मानवीय सोच) चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निरीक्षण और निर्देश किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टर-कर्मचारियों के लिए काफी साबित नहीं हो रहे हैं। यहां आने वाले मरीज और तीमारदारों को इलाज से ज्यादा इनकी दुत्कार झेलनी पड़ती है। ऐसे ही एक मामला चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन से मामले पर जवाब मांगते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को 45 वर्षीय महिला सरिता को न्यूरो संबंधी समस्या की वजह से लाया गया था। महिला की खून की नली फूल रही थी। हालत बिगड़ती देख तीमारदारों ने इलाज का अनुरोध किया। न्यूरो सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर अैर रेजीडेंट ने इलाज तो दूर उल्टा तीमारदारों से बदसलूकी की।

इसकी शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक के पास पहुंच गई। इसका उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए केजीएमयू प्रशासन को फटकार लगाई। फटकार के बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू प्रशासन से संबंधित मामले में रिपोर्ट भी तलब की है।

केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार का कहना है कि कुछ गलतफहमी की वजह से ऐसी स्थिति आई है। महिला की खून की नली फूल रही है। उसकी सर्जरी करना संभव नहीं है। एंजियो एंबुलाइजेशन के माध्यम से ही उसका इलाज होना है। इसी की वजह से तीमारदारों को कुछ गलतफहमी हो गई। उनसे बात की गई है। वे संतुष्ट हैं और महिला का इलाज भी अच्छी तरह से हो रहा है।

Scroll to Top