ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एसटीएफ की कार्रवाई, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी को उठाया

कुशीनगर (मानवीय सोच) एसटीएफ ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी को पडरौना से उठा लिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ पत्रकारों के साथ मिलकर वह भोले भाले लोगों से नौकरी के नाम पर धन उगाही करता था। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों की एसटीएफ की लखनऊ विंग जांच कर रही है। हालांकि कहीं से उसके उठाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पडरौना शहर का जमालपुर निवासी अरमान खान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद का बेहद करीबी है। वह अधिकतर लखनऊ ही रहता था। हमेशा उसका पडरौना भी आना जाना होता था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार को कुछ लोगों ने मोहल्ले से ही उठा लिया। साथ लेकर गाड़ी से निकल गए। बाद में पता चला था कि उसे साथ ले जाने वाले लोग एसटीएफ के थे। सूत्रों के अनुसार पडरौना से उसे हिरासत में लेने वाली टीम एसटीएफ गोरखपुर की थी। बाद में टीम ने उसे लखनऊ एसटीएफ के हवाले कर दिया।

बताते हैं कि इमरान खान के पिता बेचू खान पहले टैक्सी स्टैंड पर ठेकेदार के लिए वसूली कर्मी का करते थे। परिवार गरीब था। 2009 में वह स्वामी प्रसाद के संपर्क में आए। उनके जरिए इमरान का स्वामी प्रसाद का परिचय हुआ और कुछ ही दिन में उनका बेहद करीबी हो गया। इसके बाद  इमरान ने खूब पैसे बनाए। लखनऊ में ही ठिकाना बना लिया। वहीं रहने लगा। चारपहिया से चलने लगा और एसी में रहने लगा। उसकी तेज कमाई को लेकर भी आस पास के लोगों में तहर तरह की चर्चाएं थीं। उसने फेसबुक पर स्वामी प्रसाद से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक के साथ की अपनी फोटो शेयर की थी।

Scroll to Top