ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों को दिया तोहफा, ओपन जिम लगाने का फैसला

लखनऊ  (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों को विकसित करने और इनमें ओपन जिम खुलवाने का फैसला किया है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार योजना के पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में सरकार ने खेल मैदानों को विकसित कर इनमें ओपन जिम खोली जायेंगी। इससे खिलाड़ी, खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख सकेंगे। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

राज्य सरकार के ‘खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में छुपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उनमें निखार लाकर खेल फलक पर उचित मंच मुहैया कराना है। राज्य सरकार का युवा कल्याण विभाग, मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव में खेल के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश के अंदर खेल प्रतस्पिर्धा को तेज करने के भी प्रयास कर रही है।

सरकार की ओर से खेलों में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर प्रशक्षिण दिया जा रहा है। इसके लिये प्रशक्षिण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं। छात्रावासों में खिलाड़ियों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियमों का नर्मिाण भी तेजी से कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने पिछले कार्यकाल में 19 जनपदों में 16 खेलों के प्रशक्षिण के लिये 44 से अधिक  छात्रावास बनवाये। इसके अतिरक्ति खेल किट के लिये दी जा रही धनराशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। साथ ही ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अनेक सुविधायें सरकार की ओर से दी जा रही हैं।

Scroll to Top