ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा में सट्टेबाज आरिफ पर लगा गैंगेस्टर

आगरा  (मानवीय सोच) यूपी में अपराधियों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। कहीं बुलडोजर से अवैध कब्जे ढहाए जा रहे हैं तो कहीं उनकी संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। आगरा में भी यूपी पुलिस एक सट्टेबाज के घर शुक्रवार को कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस ने इस सट्टेबाज पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस पर थाने में 27 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।

मामला मंटोला थाना क्षेत्र का है। यहां का रहने वाले आरिफ सट्टेबाज है। आरिफ पर कई थानों में करीब 27 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्ति की रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम के आदेश के बाद पुलिस फोर्स शुक्रवार को उसके घर पहुंची। पुलिस ने यहां आरिफ के दो मकानों को सील कर दिया। जब्तीकरण की कार्रवाई में पांच मकान, एक प्लाट, दो बैंक खातों में जमा रकम और दो एक्टिवा को चिह्नित किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरिफ की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

Scroll to Top