ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंगी जांच से मिलेगी छुटकारा, कम पैसों में बेहतर इलाज दिलाएगी योगी सरकार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी में बेहतर इलाज को लेकर मरीजों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार अब आयुष्मान के तहत मरीजों को कम पैसों में बेहतर इलाज दिलाएगी। इसके चलते योगी सरकार आयुष्मान योजना में जांच का बजट भी बढ़ाएगी। इसके बाद एमआरआई पैट स्कैन समेत कई महंगी जांचें भी फ्री हो जाएंगी। अभी तक साल में रेडियोलॉजी जांच पर पांच हजार रुपये ही थे। अब इलाज के कुल पैकेज में सभी तरह की रेडियोलॉजिकल जांचों का शुल्क भी जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने राज्यों को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। शर्त है कि इस योजना का 40 फीसदी खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा योजना में करीब 800 तरह के पैकेज की रकम सीमा बढ़ेगी।

आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत रुपये का इलाज सरकारी और निजी अस्पताल में करा सकते हैं। योजना के तहत पंजीकृत कोई भी मरीज साल भर में पांच हजार रुपये तक की रेडियोलॉजी जांच करा पाते थे। इससे महंगी जांच कराने के लिए खुद भुगतान करना पड़ता था। पैकेज में बीमारी के हिसाब से जांचों का शुल्‍क भी अब जोड़ दिया जाएगा। स्‍टेट हेल्‍थ एजेंसी की संगीता सिंह ने बताया कि केन्‍द्र सरकार से पत्र मिला है। जिसमें संशोधन की बात है। बता दें कि 1.18 करोड़ आयुष्मान योजना से जुड़े हैं प्रदेश में इसमें करीब छह करोड़ सदस्य हैं। 05 लाख रुपये का इलाज योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्‍पतालों में फ्री में मिलता है।

इन जांचों में आ रही थी दिक्कत

जांचों के लिए पाच हजार रुपये शुल्क तय रहने से कैंसर, न्यूरो और दिल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को दिक्कत हो रही थी। बाहर एमआरआई जांच 3500 से सात हजार, जबकि पैट स्कैन 11 से 15 हजार रुपये में होता है। सीटी स्कैन एक से डेढ़ हजार रुपये में होता है।

Scroll to Top