ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी

अयोध्या  (मानवीय सोच)  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। आनन-फानन में उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किडनी में इन्फेक्शन के चलते महंत का कई दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं रह रहा था। रविवार को रूटीन डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लखनऊ भेजा गया था, लेकिन यहां उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

डॉक्टरों की जांच पड़ताल में पता चला है कि महंत की किडनी में इन्फेक्शन है। जिसके चलते उनको पेशाब की नली में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों की सीनियर टीम के संरक्षण में उन्हें मेदांता के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बतादें कि बीते दिनों कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना पॉजिटिव मिले थे, तब से वह लगातार बीमार चल रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर में भी महंत को मेदांता में कराया गया था भर्ती

महंत नृत्य गोपाल दास को पिछले साल अक्टूबर में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। तब भी जांच में उनकी पेशाब और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला था।

Scroll to Top