ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा विधायक आजम खां से जेल में मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

सीतापुर  (मानवीय सोच) प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में बंद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद कारागार से बाहर निकले प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह आजम से मिलकर कोई रणनीति बनाने नहीं आए थे बल्कि उनका हालचाल जानने आए थे।

उन्होंने कहा कि आजम खां पर बहुत ज्यादती हुई है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक साधु हैं। साधु होने के नाते उनका हृदय विराट होना चाहिए। उनका भाव समदर्शी होना चाहिए। उनके राज में निर्दोष पर जुर्म होना अपने आप में अन्याय है।
उन्होंने कहा कि आजम खां ने काफी देर उनसे मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान आजम ने उनको खजूर भी खिलाया। प्रमोद कृष्णम ने आजम खां को गीता भी भेंट की। कृष्णम ने कहा कि गीता धर्म और सत्य का ग्रंथ है। असत्य पर सत्य की विजय का ग्रंथ है।

आचार्य ने कहा कि वह कांग्रेस की तरफ से मुलाकात करने नहीं आए हैं। न ही सियासत करने आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद आजम खां से सियासत पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आजम उनके  अच्छे दोस्त रहे हैं। उनका फर्ज बनता है कि संकट की घड़ी में अपने दोस्त से मुलाकात करने पहुंचे। इसमें सियासत करना उचित नहीं है। जब से आजम खां के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी से मुंह फेरना शुरू किया है तब से हर पार्टी आजम खां को अपनी ओर लाने में जुटी है।

इससे पहले ओवैसी ने भी आजम खां को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम सोमवार को मुलाकात करने के लिए जिला कारागार पहुंचे हैं।

चार दिन पहले ही समाजवादी पार्टी से नाराज माने जाने वाले शिवपाल यादव आजम खां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार मुलाकातों का दौर जारी है।

Scroll to Top