ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीची जाति’ होने के चलते भेदभाव, पानी तक नहीं मिल रहा; सांसद नवनीत राणा ने लगाए आरोप

मुंबई  (मानवीय सोच) लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा मामले में गिरफ्तारी के बाद भायखला जेल में बंद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखे खत में दावा किया है कि जेल में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘नीची जाति’ से होने की वजह से उनके साथ बदसलूकी की जाती है और पीने का पानी भी नहीं दिया जाता है। नवनीत राणा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्पीकर को लिखे ख़त में उन्होंने कहा, ‘जेल में मानवाधिकारों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नीची जात की होने की वजह से मुझे पाने का पानी तक नहीं दिया जाता है। रात में मैं बाथरूम जाना चाहती थी लेकिन पुलिस स्टाफ ने मेरी कोई मांग पूरी नहीं की। मुझसे कहा गया कि हम नीची जात वालों को अपने बाथरूम में नहीं जाने देते।’

इस बीच नवनीत राणा अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए मुंबई हाई कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए उनको फटकार भी लगाई। हालांकि खार थाने में दर्ज एक दूसरी एफआईआर मामले में कोर्ट से उन्हें राहत भी मिली है। कोर्ट ने कहा कि जितनी बड़ी पावर होती है, उतनी ही जिम्मेदारी भी होती है।

नवनीत ने चिट्ठी में लिखा, मैंने शिवसेना में हिंदुत्व की लौ जगाने की कोशिश की थी। उद्धव के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार अपने सिद्धांतों से भटक रही है और वे लोगों का भरोसा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाएं आहत करने के लिए उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान नहीं किया था।
Scroll to Top