ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मिशन 2024 की तैयारी में अभी से जुटी भाजपा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भाजपा ने 2024 के आम चुनावों के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बूथ कमिटी और पन्नी प्रमुख तक बनाने वाली भाजपा ने अब ‘वीक बूथ कमिटी’ बनाने का फैसला लिया है। इसके जरिए भाजपा देश भर में उन बूथों पर फोकस करेगी, जहां भाजपा अब तक कमजोर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘भाजपा ने वीक बूथ कमेटियों के गठन का फैसला लिया है। देश भर में इन कमेटियों में 4 कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। इन कमेटियों का उद्देश्य यह होगा कि भाजपा जिन बूथों पर कमजोर है, वहां भी उसकी ताकत को बढ़ाया जाए।’ उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले हम इस पर फोकस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस प्रयोग के जरिए 2024 के आम चुनाव में हम उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल कर सकेंगे। इस संबंध में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा की मीटिंग थी। इस मीटिंग में दिलीप घोष, सीटी रवि के अलावा पार्टी के कई और नेता शामिल थे। दिलीप घोष ने कहा, ‘2024 के आम चुनाव आने वाले हैं। संगठन में जो भी कमियां दिखती हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। मोदी सरकार तीसरी बार देश की सत्ता में आए। इसके लिए हमने काम करना शुरू कर दिया है। इसी विचार के तहत वीक बूथ कमेटियों के गठन का फैसला लिया गया है।’

दिलीप घोष ने कहा कि अब तक भाजपा की ओर से संगठन की बेहतरी के लिए कई कमेटियां बनाई जा चुकी हैं। अब यह नया प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत हम पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे कि वे उन बूथों पर संगठन को मजबूत करें, जहां उसकी स्थिति थोड़ा कमजोर है। गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और गोवा में जीत मिली थी। ऐसे में भाजपा बेहद उत्साहित है और अब साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारी करने में जुटी है। वहीं 2024 के आम चुनाव के लिए भी पार्टी देश भर में खुद को मजबूत करने के प्रयास कर रही है।

 

Scroll to Top