ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

200 सीटों पर ही लड़ो; तेजस्वी की सलाह पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केवल उन 200 सीटों पर लड़े जहां भारतीय जनता पार्टी से उसका सीधा मुकाबला है और अन्य सीटों पर मजबूत क्षेत्रीय दलों को लड़ने दे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की इस सलाह पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई है। कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को आपके सलाह की जरूरत नहीं है, इसे अपने पास रखें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग यह सोचने के लिए काफी है कि पार्टी को क्या करना चाहिए।

पटेल के ट्वीट पर आरजेडी के सोशल मीडिया संयोजक आकाश ने कहा, ”हां यह ठीक है। कांग्रेस यह सोचने में सक्षम है कि उसे क्या करना चाहिए कि वह चुनाव में नोटा के खिलाफ जंग लड़ रही है। यही घमंड इसे नोटा से कम पर ले आया है।” माना जा रहा है कि आरजेडी नेता का इशारा बोचहां विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की ओर था, जिसमें बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी को जीत मिली है। आरजेडी नेता ने आगे लिखा, ”क्या आपकी बिहार पर कुछ तय करने की एक फीसदी क्षमता भी है या आप बेवजह ज्ञान दे रहे हैं।”

तेजस्वी यादव ने अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से लड़ने के लिए विपक्षी एकता पर जोर देते हुए देते हुए सलाह दी है कि कांग्रेस पार्टी को 200 सीटों पर ही उम्मीदवार उतराना चाहिए और इसमें से कम से कम 50 फीसदी सीटें जीतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जून 2019 से ही यह सलाह देते आ रहे हैं कि कांग्रेस केवल उन्हीं सीटों पर लड़े जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई है और अन्य सीटों पर मजबूत क्षेत्रीय दलों को मौका दे, जो भगवा दल को हरा सकती हैं।

 

Scroll to Top