ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नवनीत राणा के उत्पीड़न के आरोप में मुंबई पुलिस ने जारी किया वीडियो

मुंबई  (मानवीय सोच)  अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने जेल में पुलिस अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार और भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि नीची जाति का बोलकर उन्हें पानी नहीं पीने दिया गया और बाथरूम इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। अब मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा खार पुलिस स्टेशन में बैठकर चाय पी रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है?’ बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ सेक्शन 353 के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया है।

सोमवार को नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था और दावा किया था कि जेल में उनके साथ भेदभाव होता है। उन्होंने लिखा, ‘मैं रात में बार-बार पीने के लिए पानी मांगती रही लेकिन मुझे पानी नहीं दिया गया। मैं तब चौंक गई जब पुलिसकर्मी ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति से हूं इसलिए उन्हें अपने गिलास में पानी नहीं दे सकते।’

बता दें कि उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करने के बाद नवनीत राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पति विधायक रवि राणा भी पुलिस कस्टडी में हैं।

Scroll to Top