ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

घूस लेने के आरोप में सीएमओ कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

गोरखपुर (मानवीय सोच)  सीएमओ कार्यालय का दिव्यांग लिपिक सत्यप्रकाश शुक्ला एक अभ्यर्थी से प्रमाणपत्र बनवाने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगते वीडियो में कैद हो गया। इसके बाद बुधवार सुबह आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम ने सीएमओ को वीडियो भेजकर लिपिक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मंगलवार को लिपिक का स्टिंग आपरेशन कराया था।

जानकारी के अनुसार, वीडियो क्लिप में लिपिक सत्यप्रकाश शुक्ला प्रमाणपत्र बनवाने आए अभ्यर्थी से कह रहा है कि उसके पास तीन पत्रावलियां और हैं, उसी के साथ इस काम को भी करवा दूंगा। बदले में पांच हजार रुपये लगेंगे।

डीएम ने सीएमओ को पेन ड्राइव में लिपिक की वीडियो क्लिप भी भेजी थी। डीएम ने आशंका जताई है कि सीएमओ कार्यालय के अन्य कर्मी भी इस काम में लिप्त हो सकते हैं। ऐसे में मामले की जांच कराकर उन कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही आख्या सहित रिपोर्ट दी जाए।

Scroll to Top