ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज ठाकरे ने यूपी की योगी सरकार की सराहना की

महाराष्ट्र (मानवीय सोच) नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के धार्मिक इमारतों से लाउडस्पीकर हटाने के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना की और अपने चचेरे भाई व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पश्चिमी राज्य में दुर्भाग्य से ‘भोगी’ बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि एक सरकारी आदेश के बाद प्रदेश में लगभग 11,000 अनधिकृत लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटा दिए गए हैं और अन्य 35,000 की आवाज़ निर्धारित सीमा के भीतर कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा था कि धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने और अन्य की आवाज़ अनुमेय सीमा के अंदर निर्धारित करने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और उनका आभारी हूं।’ मनसे प्रमुख ने कहा, ‘दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में हमारे पास कोई ‘योगी’ नहीं है। हमारे पास ‘भोगी’ हैं।’ राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को तीन मई तक राज्य में धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है, जिससे राज्य में इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। उनकी मांग मानने से इनकार करते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने गेंद को केंद्र के पाले में डाल दिया और कहा कि चूंकि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर निर्देश उच्चतम न्यायालय से आया है, इसलिए केंद्र सरकार को इसके लिए दिशानिर्देश बनाने चाहिए।

Scroll to Top