ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरकरार है भारतीय भाषाओं का दबदबा दुनिया में

नई दिल्ली (मानवीय सोच) फिल्म अभिनेता अजय देवगन और दक्षिण अभिनेता सुदीप किच्चा के बीच भाषा को लेकर हुई बयानबाजी के बाद यह हिन्दी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के बीच अंतर्द्वंद को लेकर सवाल उठ खड़ा हुआ है। लेकिन पूरी दुनिया में हिन्दी समेत भारतीय भाषाओं का रूतबा मजबूत होता है। इथनोलॉग की कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट बताती है कि हिंदी दुनिया भर के माथे की बिंदी बनती जा रही है। दुनिया भर में शीर्ष दस सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर पर हिंदी है। खुशी और गर्व की बात है कि दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में भारत की कई भाषाएं है। इस सूची में बंगाली भाषा सातवें स्थान पर है।

हिंदी को दुनिया भर में 63.7 करोड़ लोग बोलते हैं। वहीं, भारतीय भाषाओं में बंगाली को 26.5 करोड़, मराठी को 9.5 करोड़, तेलुगू को 9.3 करोड़, तमिल को 8.4 करोड़ और पश्चिमी पंजाबी को 8.3 करोड़ लोग बोलते है। अंग्रेजी को दुनिया भर में 126.8 करोड़ लोग और मेंडरिन को 112 करोड़ लोग बोलते है। स्पेनिश और फ्रेंच दुनिया भर में बोली जानी वाली भाषाओं में चौथे और पांचवें नंबर पर है। स्पेनिश को 53.8 करोड़ और फ्रैंच को 27.7 करोड़ लोग बोलते हैं।

इथनोलॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, उर्दू का मान भी बढ़ा है। उर्दू भी दुनिया की शीर्ष बीस भाषाओं में शुमार है। इथेनोलॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में दुनिया भर में 7,117 भाषाएं बोली जाती हैं और भारत में 456 भाषा बोली जाती हैं। 23 भाषाएं ऐसी है जिन्हें दुनिया की आधे से अधिक आबादी बोलती है। अगर पहली भाषा (नेटिव) और नॉन नेटिव स्पीकर के तौर पर देखें, तो अंग्रेजी सबसे बड़ी भाषा है। वहीं, नेटिव भाषा के रूप में मेंडरिन नंबर एक पर है। दीगर बात यह है कि नेटिव भाषा के तौर पर हिंदी चौथे स्थान पर है तो दुनिया में सबसे अधिक स्पीकर की भाषा के रूप में तीसरे पायदान पर है।

इथनोलॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया में 2,294 भाषाएं, अफ्रीका में 2,144 भाषाएं, पैसिफिक में 1,313 भाषाएं और अमेरिका में 1,061 भाषाएं बोली जाती है। वहीं दुनिया भर में 2,926 भाषाएं ऐसी है जिनका अस्तित्व खतरे में है।

Scroll to Top