ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लाउडस्पीकर पर बोले शिवपाल यादव

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में पूजा स्थलों पर लाउडस्पीकर हटाने और आवाज कम करने के मामले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सवाल किया है कि अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है।

यादव ने शुक्रवार को कहा कि सदियों से भजन कीर्तन अजान और गुरुवाणी के स्वर गूंजते रहे हैं मगर किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया। यहां तक कि लाउडस्पीकर के आविष्कार से भी पहले यह सिलसिला अनवरत जारी रहा है मगर अचानक यह विवाद की श्रेणी में कैसे आ गया, इसका पता लगाना जरूरी है।

उन्होने ट्वीट किया, ”सैंकड़ों सालों से देश की गंगा-जमुनी तहजीब में भजन, कीर्तन, अजान व गुरुवाणी के स्वर सहअस्तित्व के साथ गूंजते रहें हैं। लाउडस्पीकर के आविष्कार के बहुत पहले से। किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया। ईश्वर न तब बहरा था और न अब बहरा है। बुनियादी सवाल है कि अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है।”

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने पूजा स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरो की आवाज कम करने और उन्हें हटाने का अभियान शुरू किया है और पिछले तीन दिनों में 12 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं।

 

Scroll to Top