ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेत्री श्वेता सिंह की मौत: आरोपी पति दीपक सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  बांदा जिले में भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में उनके पति दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पति दीपक सिंह फरार चल रहा था। शुक्रवार सुबह मटौंध से मौदहा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने श्वेता के हत्यारोपी पति और भाजपा नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है।

वो अपनी लग्जरी सफारी कार से करीब 12 बजे मौदहा की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया। अपर एसपी लक्ष्मी पति मिश्र ने बताया कि साथ मे एक व्यक्ति भी था। उसे छोड़ दिया गया है।वहीं, गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही थी। साथ ही उनके पति दीपक सिंह की तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपी को मटौंध थाने में रखा गया है। इस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये है पूरा मामला
बांदा में बुधवार को रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद से श्वेता का पति फरार था, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आत्महत्या से पहले ही भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपने दिमाग में चल रही चीजें बयान कर दी थीं, जिसे पढ़कर अब लोग हैरानी जता रहे हैं।
Scroll to Top